झुग्गियों में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत
जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार एक कार ने सड़क किनारे सो रहे कई लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना भयंकर था कि इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 6 साल की एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में 8 लोग घायल भी हुए हैं।दर्दनाक सड़क हादसा बीती रात माहवा टाउन में हुआ है। एसआई अजय सिंह ने हादसे के बारे में अधिक जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गियों में कुछ लोग सो रहे थे। उसी दौरान ये हादसा हुआ। मृतकों में राजू (50), उसकी 70 वर्षीय मां और परि नाम की लड़की शामिल है।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर घायल
पार्टी नेतृत्व ने नाम पर लगाई मुहर, कार्यकर्ताओं में उत्साह
1 अप्रैल से नहीं चलेंगे LPG वाहन, जबलपुर में नया नियम लागू
राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर भी साधा निशाना
शहरभर में बनाए गए 16 चेकिंग पॉइंट, सघन जांच अभियान
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें