सेना की सूचनाएं पाक एजेंट को भेजने वाला जासूस गिरफ्तार
जयपुर । हुस्न के जाल में फंसकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को सेना की गोपनीय जानकारियां भेजने वाला एक जासूस आनंदराज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आनंदराज सिंह पिछले कई महीनों से भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां सोशल मीडिया से पाकिस्तानी महिला एजेंट को भेज रहा था। इंटेलिजेंस पुलिस आनंदराज को जयपुर लेकर आई है।
पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। एडीजी इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल ने बताया कि बीकानेर जिले के सूरतगढ़ स्थित आर्मी केंट के बाहर एक वर्दी स्टोर है। उस स्टोर पर आनंदराज कार्य कर चुका है। वर्दी के स्टोर में रहने के दौरान कई सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के संपर्क में आ गया। इस दौरान वे बातों की बातों में आर्मी से संबंधित सूचनाएं प्राप्त कर लेता था। इन सूचनाओं को वह पाकिस्तानी महिला एजेंट को भेजता था। कुछ दिनों पहले उनसे आर्मी कैंट के बाहर वर्दी की दुकान पर काम बंद कर दिया और बहरोड स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करने लगा। फैक्ट्री में कार्य करने के बाद भी वह सेना की जानकारियां पाक महिला एजेंट को भेजता था।

कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की