पिटने से बचने के लिए चोरों ने पुलिस को बुलाया
बीकानेर । राजस्थान के बीकानेर में एक बंद मकान में 2 चोर घुस गए। लोगों को पता चला तो वह घर के बाहर एकत्र हो गए। इस पर चोरों ने पहले तो भागने का प्रयास किया लेकिन रास्ता नहीं मिला तो खुद को घर के अंदर बंद कर लिया और मोबाइल से फोन कर पुलिस को बुलाया कि हमें पकड़ लो नहीं तो लोग पीट पीटकर मार डालेंगे। यह घटना यहां के कोलायत की है।
चोर चोरी करने के लिए पहुंच गए। घर बंद था चोरों ने इसे आसान निशाना समझ लिया। थोड़ी देर में घर का मालिक आ गया। उसे पता लगा कि घर के अंदर कोई है। तो उसने बाहर से कुंडी लगा दी। आसपास के लोगों को एकत्र कर लिया। अब अंदर चोरों को भी पता चल गया कि वो फंस गए हैं। बाहर निकले तो भीड़ उन्हें पीट-पीटकर मार देगी। दोनों युवकों ने खिड़की तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन मजबूत खिड़की टूटी नहीं। ऐसे में अंदर से पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन किया। पुलिस को बताया कि वो एक घर में फंस गए हैं। हमें यहां से सुरक्षित बाहर निकालो। पुलिस बाहर पहुंच गई तो भी घबराए हुए चोर बाहर नहीं आए। पुलिस ने आवाज लगाकर कहा कि वो आ गए हैं? इसके बाद भी चोर नहीं मानें। 100 नंबर पर फिर से फोन किया और 2 बार सीटी बजाने का कोड तैयार करवाया। जब पुलिस ने घर के बाहर से 2 बार सीटी बजाई तब जाकर युवक बाहर आए। कार्रवाई के बाद भी चोर बच नहीं पाए। कोलायत के वार्ड 10 में हुई इस घटना के दौरान एकत्र लोगों ने आखिरकार चोरों को बाहर निकलते ही पुलिस के सामने ही दो-चार थप्पड़ मार दिए। हालाकि पुलिस की मौजूदगी के कारण चोरों को ज्यादा नहीं पीटा गया।

भारत के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती, जानें दर्शक कब और कहां देख सकेंगे मैच?
अभिषेक होंगे बाहर? क्या कुलदीप को मिलेगा मौका; प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना
'बाबा आमिर' की नई भविष्यवाणी?: बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया, गलत साबित होने के बाद भी नहीं सुधर रही हरकत
चांदी की कीमतों में 4500 रुपये का उछाल, सोना 1.62 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट
निवेशकों को राहत: युद्ध की छाया में भी अमेरिकी शेयर बाजार ने दिखाई ताकत, इतने फीसदी मजबूत हुआ एसएंडपी 500
खेत में पशु प्रवेश से उपजा विवाद, कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट