दिल्ली के संगम विहार में बने अवैध मकानों को तोड़ने पर हंगामा
नई दिल्ली । संगम विहार में वन विभाग की जमीन पर बने अवैध मकानों को तोड़ने को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिली है। नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में लोगों ने महरौली-बदरपुर रोड पर जाम लगा दिया। इससे करीब बीस मिनट तक यातायात बाधित रहा। पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल ने लाठी फटकार कर जाम खुलवाया। उसके बाद संगम विहार में मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई। मकानों को तोड़ते समय लोगों ने जमकर विरोध किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोग मकानों के अंदर घुसकर बैठ गए थे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन बाहर निकालकर हिरासत में लिया और कारवाई की चेतावनी दी। सुबह दस बजे से मकानों को तोड़ने की कार्रवाई चलती रही। संगम विहार इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था और वहां किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा था।

अमित शाह बोले: तुष्टिकरण ने बंगाल को किया कर्ज़दार, विकास के लिए चाहिए नई सोच
जवाबदेही पर सवाल: रिपोर्ट तैयार, लेकिन सदन में पेश नहीं
परमाणु ठिकानों पर हमले का ईरान का दावा, IAEA ने कहा- आरोपों की पुष्टि के प्रमाण नहीं
अब डेटा एनालिसिस से तय होगा अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेन
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार उड़ान, 5 सेमीफाइनल का इतिहास और इस बार की उम्मीदें
कृषि नीतियों पर गरमाई राजनीति, आदिवासी हित बना मुद्दा