तेलंगाना में तेलुगु की किताबों को लेकर मचा बवाल
तेलंगाना में तेलुगू की इस साल की किताबों में प्रस्तावना में मुख्यमंत्री के रुप में के. चंद्रशेखर का नाम लिखा हुआ है, जिसके कारण अब सरकार को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि पिछले साल की पुरानी प्रस्तावना के साथ तेलुगु की किताबें छात्रों को वितरित की गईं।गर्मी की छुट्टियों के बाद 12 जून को जब नए सत्र की कक्षाएं खुलीं तो कक्षा 1 से 10वीं तक की किताबों में मुख्यमंत्री के रूप में केसीआर का नाम दर्ज था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अधिकारियों ने शुरू में पाठ्यपुस्तकों को वापस करने की मांग की थी, लेकिन अब उन्होंने प्रस्तावना पृष्ठ को (आंतरिक) कवर पेज के पीछे चिपकाने का सुझाव दिया, ताकि पिछली सरकार का संदर्भ दिखाई न दे।
रिपोर्ट में शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक विशेष पाठ्यपुस्तक छात्रों को वितरित नहीं की गई, क्योंकि कुछ सुधार किए जाने हैं। इधर, तेलंगाना स्टेट यूनाइटेड टीचर्स फेडरेशन ने शुक्रवार को राज्य सरकार से जांच कराने और त्रुटि के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। फेडरेशन के महासचिव चावा रवि ने आरोप लगाया कि यह त्रुटि राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई। उन्होंने कहा कि सरकार को मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

मजदूरों ने रखीं कई मांगें, आशा कंफेक्शनरी फैक्ट्री में हड़ताल
असम में विदेशी घोषित महिला को राहत, दो साल बाद मिली नागरिकता
सीएम विष्णुदेव साय करेंगे लखपति दीदियों से संवाद, जानेंगे उनकी सफलता की कहानी
रेल ट्रैक पर बड़ा झटका, कटनी में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे
आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल बना बिहान कार्यक्रम
दुर्ग में अफीम की खेती का खुलासा, BJP नेता को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता