अबोध बच्चों संग कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत
भीलवाड़ा । राजस्थान में भीलवाड़ा के सालारा गांव में सोमवार को पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद पत्नी ने अपने 2 अबोध बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। गहरे पानी में डूबने के कारण उन तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम को मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
भीलवाड़ा सदर के डीएसपी श्याम सुंदर बिश्नोई ने बताया कि सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सालारा गांव में सोमवार सुबह दो बच्चों के साथ एक महिला के कुएं में कूदकर जान देने की सूचना मिली थी। डीएसपी ने बताया कि मामले की तफ्तीश में चला कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद में महिला ने अपने 2 बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। मौके पर थाना अधिकारी शिवराज गुर्जर एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम के साथ पहुंचे। फिर तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। मृतक महिला की पहचान उदयलाल गाडरी की पत्नी राजी देवी के रूप में हुई है। वह अपने एक 5 महीने के एक बेटे और 7 साल की बेटी के साथ कुएं में कूद गई थी। तीनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प