महिला को लेपर्ड उठा ले गया, जंगल में मिली लाश
राजसमंद । यहां भतीजी के सामने बुआ पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। वह उस महिला को लेपर्ड जंगल की ओर खींचकर ले गया। सूचना पर पहुंचे लोगों ने हल्ला मचाया तो लेपर्ड महिला को छोड़कर भाग गया। हालांकि तब तक उस महिला की मौत हो चुकी थी। यह घटना राजसमंद के राजनगर इलाके में सोमवार को हुई।
थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि हमले में काना तालाब मोरवड़ निवासी रकमा भील पत्नी रामा की मौत हुई है। यह महिला 17 साल की अपनी भतीजी के साथ जंगल में बकरियां चराने गई थी। इसी दौरान महिला पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। लेपर्ड महिला को जबड़े में दबोच कर ले गया। बुआ को आंखों के सामने लेपर्ड के दबोचने से लड़की घबरा गई। वह दौड़ती हुई घर की ओर आई। उसने लोगों को घटना के बारे में बताया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया जिसके बाद लेपर्ड भाग गया। मौके पर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस और वन विभाग की टीम के सामने लोगों ने मुआवजे की मांग उठाई। लोगों ने शव लेने से इनकार कर दिया। पुलिस के समझाने पर शाम को ग्रामीण माने और शव लेने को तैयार हुए।

भारत के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती, जानें दर्शक कब और कहां देख सकेंगे मैच?
अभिषेक होंगे बाहर? क्या कुलदीप को मिलेगा मौका; प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना
'बाबा आमिर' की नई भविष्यवाणी?: बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया, गलत साबित होने के बाद भी नहीं सुधर रही हरकत
चांदी की कीमतों में 4500 रुपये का उछाल, सोना 1.62 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट
निवेशकों को राहत: युद्ध की छाया में भी अमेरिकी शेयर बाजार ने दिखाई ताकत, इतने फीसदी मजबूत हुआ एसएंडपी 500
खेत में पशु प्रवेश से उपजा विवाद, कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट