गौवंश में अंधता निवारण पर कार्यशाला का आयोजन
जयपुर । पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत के मार्गदर्शन एवं शासन सचिव डॉ समित शर्मा की अनुशंसा पर गौवंश में अन्धता निवारण के लिए विभिन्न स्तर के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रयास की इसी कड़ी में सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में गौ वंश में अंधता निवारण एक पुनीत अभियान विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का आयोजन निदेशालय गोपालन एवं राजस्थान गौ सेवा आयोग जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के पशु नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ सुरेश कुमार झिरवाल थे। डॉ झिरवाल ने कार्यशाला में उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकरियों एवं गौशाला प्रबंधकों के साथ विभिन्न नेत्र रोगों पर विस्तार से चर्चा कर उनकी शंकाओं का समाधान किया। पशु चिकित्सा अधिकारियों और गौशाला प्रबंधकों ने अपने कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याओं एवं रोगों के निवारण के संबंध में डॉ झीरवाल से सुझाव प्राप्त किये।

बिलासपुर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, तीन आरोपियों को मिली रिहाई
टी20 विश्वकप फाइनल विश्लेषण: किसकी ताकत बनेगी जीत की कुंजी?
अहमदाबाद में महामुकाबला: सैंटनर की रणनीति, क्या भारत को मनोवैज्ञानिक चुनौती?
धरने के दौरान ममता बनर्जी का तीखा बयान, दिल्ली सरकार पर साधा निशाना
खारकीव मिसाइल हमले पर जेलेंस्की का बयान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग