मोबाइल एसेसरीज खरीदने पहुंचे युवक की चीन में हत्या
जालौर जिले के भीनमाल निवासी एक मोबाइल कारोबारी की चीन में अपहरण के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को छोड़ने के एवज में फोन करके उसके पिता से एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। पिता ने मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट करके 50 लाख रुपये की व्यवस्था होने और रुपये देने का ऑफर किया था। इसी बीच 24 जून को युवक की हत्या कर दी गई।मुंबई में व्यवसायरत युवक भीनमाल का निवासी था, जिसकी चीन में सात दिन पूर्व अपहरण के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक के परिजन दिल्ली स्थित क्षेत्रीय सांसद लुंबाराम चौधरी के साथ विदेश मंत्रालय के माध्यम से मृतक का शव भारत लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार नरसाराम का लड़का सतीश कुमार दो साल से मुंबई में मोबाइल का कारोबार कर रहा था। वह चीन से माल खरीदकर मुंबई में होलसेल में दुकानदारों को बेचता था इसलिए हर एक-दो महीने में उसका चीन आना-जाना लगा रहता था। इसी महीने वह चीन गया था, जहां गत 21 जून को अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर रुपयों की मांग की थी। 24 जून तक सतीश का मोबाइल चालू था और घरवालों को उसके अपहरण के बाद फिरौती का मांग के फोन भी आए थे। इसके बाद 24 जून को उसके भाई के मोबाइल पर सूचना मिली कि सतीश कुमार नाम के युवा की चीन के गुआगंजो सिटी में बॉडी मिली है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प