सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई घायल
अजमेर । नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में ब्यावर मार्ग स्थित ग्राम बिठूर के पास बीती रात एक सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत हो गयी व बड़ा भाई घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बीरम मेघवंशी और उसका छोटा भाई ग्राम भीमपुरा स्थित अपने खेत से काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रेक्टर ने उनकी बाइक के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद छोटे को मृत घोषित कर दिया और गंभीर घायल बड़े भायी को प्राथमिक उपचार के बाद जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक का शव का सुबह पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द